विदेश से भारत लाए गए चीते में 2 और चितो की मौत
नामीबिया से आये दो और चीतों की मौत,दो महीने में 6 चीतों की गई जान
#मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 2 और चीतों की मौत हो गई। गुरुवार को मादा चीता ज्वाला के 2 शावकों ने दम तोड़ दिया। इससे पहले मंगलवार को एक शावक की मौत हुई थी। चीता ज्वाला ने 27 मार्च को चार शावकों को जन्म दिया था। इनमें से अब एक ही शावक बचा है। कूनो में दो महीने में छह चीतों की मौत हो चुकी है।
पीसीसीएफ जेएस चौहान ने बताया कि कूनो नेशनल पार्क में एक शावक की मौत के बाद 3 अन्य शावकों की स्थिति भी ठीक नहीं लग रही थी, इसे ध्यान में रखते हुए कूनो वन्य प्राणी चिकित्सकों की देखरेख में तीनों शावकों को रखा गया था। अधिक तापमान होने और लू के चलते इनकी तबीयत खराब होने की बात सामने आई है। गुरुवार को इलाज के दौरान इनमें से दो की मौत हो गई है। एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
0 टिप्पणियाँ