प्यार पाने के लिए भारत से यूरोप गया साईकिल से यह व्यक्ति
![]() |
एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए भारत से युरोप तक साइकिल चलाई थी. यहां हम बात कर रहे हैं डॉ प्रद्युम्न कुमार महानंदिया जिन्होंने 1975 में अपनी प्रेमिका-पत्नी शालोर्ट वॉन शेडविन से मिलने के लिए भारत से यूरोप तक का सफर तय किया था. पेशे से एक श्रेष्ठ कलाकार डॉ प्रद्युम्न महानंदिया आर्ट कॉलेज के छात्र थे, जिनकी कला बहुत मशहूर थी, उन दिनों ही शेडविन स्वीडन से भारत घूमने आईं थी. भारत दर्शन के दौरान उनकी मुलाकात प्रद्युम्न से हुई, जहां पर दोनों को एक दूसरे से तब प्रेम हो गया. डॉ प्रद्युम्न के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह हवाई मार्ग से यूरोप जा सकें. लिहाजा उन्होंने सबकुछ बेचकर कुछ पैसे जुटाए और साइकिल से ही स्वीडन जाने का फैसला किया।

0 टिप्पणियाँ